पंजाब

Punjab: टिब्बा रोड कट पर फंसा ट्रेलर, जाम में फंसे रहे वाहन चालक

Sarita
24 May 2025 8:08 AM IST
Punjab: टिब्बा रोड कट पर फंसा ट्रेलर, जाम में फंसे रहे वाहन चालक
x
Punjab पंजाब: जालंधर-पानीपत हाईवे पर टिब्बा रोड कट के पास शुक्रवार सुबह भारी मशीनरी से लदा एक ट्राला फंस गया। सड़क के बीचोंबीच ट्राला फंसने से यातायात प्रभावित रहा। करीब तीन घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राला हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। कोलकाता में निर्मित औद्योगिक बॉयलर लुधियाना स्थित एक यूनिट में पहुंचाना था। बॉयलर से लदा ट्राला यू-टर्न लेकर बस्ती जोधेवाल होते हुए समराला चौक की ओर जा रहा था। समराला चौक पहुंचने से चंद कदम पहले ट्राला टिब्बा रोड कट पर फंस गया।
दरअसल, टिब्बा रोड कट पर बुड्ढा दरिया के ऊपर बनी पुली सड़क के लेवल से थोड़ी ऊंची है और उसके एक तरफ रिटेनिंग वॉल भी है। इन कारणों से ट्राला चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। दिन चढ़ता गया और पीक आवर्स में सड़क पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ने लगा। टिब्बा कट पर ट्राला फंसने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वाहन धीमी गति से चलने लगे। बस्ती जोधेवाल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस ने बस्ती जोधेवाल से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया, लेकिन शहर के इलाके में आने वाले लोगों को करीब 3 घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। हालात बिगड़ते देख ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पुली के पास फंसे ट्राले को हटवाया और उसे गंतव्य तक पहुंचाया। ट्रैफिक को सुचारू होने में करीब तीन घंटे लग गए।
Next Story