
x
Punjab पंजाब: होशियारपुर रोड पर गांव बैंचा के पास हुए बेकाबू कार की पेड़ से टकराने से एक कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब 4.20 बजे हुआ जब होशियारपुर की तरफ जा रहे कार चालकों की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में गुरजिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी जहूरा की मौत हो गई, जबकि कार सवार सरपंच जहूरा राजेश कुमार पुत्र वीर चंद, अश्वनी कुमार पुत्र राम पाल और लक्ष्मी पत्नी राम पाल निवासी लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
TagsPunjabकारपेड़टकराईचालकमौतPunjabcartreecrashdriverdeath... जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





