पंजाब

Punjab : बेटे को रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर ने पिता को तीन बार रौंदा, मौत

Sarita
22 May 2025 11:43 AM IST
Punjab : बेटे को रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर ने पिता को तीन बार रौंदा, मौत
x
Punjab पंजाब: पंजाब में क्रूरता और दरिंदगी की हदें पार कर दी गई हैं। पंजाब के डेरा बाबा नानक में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां कुछ लोगों ने पिता-पुत्र को बंधक बना लिया। इसके बाद बेटे के सामने ही पिता की हत्या कर दी गई। बेटे को रस्सी से बांध दिया गया और पिता को उसके सामने ही तीन बार ट्रैक्टर से रौंदा गया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन में यह घटना हुई। डेरा बाबा नानक के गांव रामदिवाली में पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों ने बेटे के सामने ही पिता को तीन बार रौंदा। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। जिस समय आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस समय बेटा रस्सी से बंधा हुआ था।
एसएचओ डेरा बाबा नानक सतपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों बूटा, अभि और हुसन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं और जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
यह घटना बुधवार देर शाम की है। दोनों पक्ष एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। डेरा बाबा नानक की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में मृतक के बेटे जसकरण सिंह ने बताया कि पहले वह गांव धर्माबाद निवासी बूटे नामक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। छह दिन तक ट्रैक्टर चलाने के बाद बूटे ने उसे कोई पैसे नहीं दिए। बुधवार को बूटा और उसके बेटे ने उसे बांधकर रखा और उसके पिता भूपिंदर को फोन पर कहा कि अगर वह अपने बेटे को छुड़वा सकता है तो छुड़वा ले। फोन कॉल के बाद जब उसके पिता भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे तो उक्त आरोपियों ने उसके पिता भूपिंदर सिंह पर तीन बार अपना ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उन्हें कुचल दिया। जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story