
x
Punjab पंजाब: जिला अमृतसर ग्रामीण की पुलिस ने एक बड़े नार्को नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अर्जुन अरोड़ा, दिलप्रीत कौर और प्रथम शर्मा शामिल हैं। यह जानकारी डीआईजी बॉर्डर रेंज और एसएसपी ग्रामीण ने दी।उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को अर्जुन अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया था, जिसके कब्जे से 4 किलो 863 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जांच के दौरान अर्जुन अरोड़ा ने अपने साथियों प्रथम शर्मा और दिलप्रीत कौर के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से दो पिस्तौल, एक पंप एक्शन राइफल, 45 जिंदा कारतूस, एक स्प्रिंगफील्ड राइफल और 25 जिंदा कारतूस बरामद हुए।जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के साथियों में अभिराज सिंह, नंदनी शर्मा और सतवीर सिंह भी शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सतवीर सिंह के खिलाफ पहले से 19 और अभिराज के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
TagsPunjabहेरोइनहथियार3 तस्करगिरफ्तारPunjabheroinweapons3 smugglersarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





