पंजाब

Punjab: साहिब कोर्ट को उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Sarita
14 Jan 2026 10:38 AM IST
Punjab: साहिब कोर्ट को उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
x
Punjab: पंजाब के विभिन्न शहरों में कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच एक बार फिर लुधियाना कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी बुधवार सुबह ज्यूडिशियल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया।धमकी भरे ईमेल की जानकारी तुरंत बार एसोसिएशन लुधियाना के प्रधान को दी गई। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों को सूचित किया गया और सुरक्षा कारणों के चलते कोर्ट परिसर में नो वर्क डे घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोर्ट खुलने से पहले ही ई-मेल के माध्यम से चेतावनी दी गई थी कि कुछ ही समय में लुधियाना कोर्ट परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद बार एसोसिएशन के प्रधान सहित पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया गया।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां न्यायिक परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच कर रही हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आसपास के इलाके को भी सील किया गया है।प्रशासन द्वारा आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही अदालतों के कामकाज को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।
Next Story