
x
Punjab पंजाब : पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है। इसी के तहत डीजीपी गौरव यादव द्वारा करीब 7 हजार हथियार लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार इन लाइसेंसों की दोबारा जांच की जाएगी और नियमों में खामियां पाए जाने पर उन्हें रद्द किया जाएगा।रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब को अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क से मुक्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
डीजीपी ने बताया कि हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन “प्रहार” के पहले चरण की शुरुआत 20 जनवरी को की गई थी। इस अभियान के तहत अब तक 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2,973 लोगों के खिलाफ एहतियाती हिरासत की कार्रवाई की गई। वहीं, पूछताछ के बाद 5,413 लोगों को रिहा किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर सख्ती के तहत करीब 7 हजार हथियार लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, जिससे राज्य में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
TagsPunjabहथियारोंलाइसेंसरद्दपुलिसकार्रवाई Punjabweaponslicensesrevokedpoliceaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





