पंजाब

Punjab : चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में 2 दुकानों में लूटपाट

Sarita
27 Feb 2025 6:20 AM IST
Punjab :  चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में 2 दुकानों में लूटपाट
x
Punjab पंजाब: शहर में दिन-प्रतिदिन लूटपाट व चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं और चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात चोरों ने स्थानीय मुख्य बाजार श्री दरबार साहिब के गेट नंबर 2 के पास 2 दुकानों को अपना निशाना बनाया, जबकि यह दुकानें सिटी पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। दुकानों के पीछे पड़ी नगर परिषद की खाली जमीन से होकर चोर दुकानों की पिछली तरफ से दीवार तोड़कर दुकानों में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बातचीत करते हुए दुकानदारों ने बताया कि बीती रात चोरों ने एक किराना दुकान और एक बैग की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदारों ने बताया कि चोर बैग की दुकान से 35 से 40 बैग चोरी करने के अलावा कैश बॉक्स में रखी करीब 4 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। किराना दुकान के मालिक ने बताया कि बीती रात चोरों ने उनकी दुकान की पिछली तरफ से दीवार तोड़कर दुकान में पड़े ड्राई फ्रूट के पैकेट और कुछ अन्य नकदी लेकर फरार हो गए।
Next Story