
x
Punjab पंजाब: खन्ना के निकटवर्ती गांव कलाल माजरा में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए खन्ना सिविल अस्पताल लाया गया और फिर उसे आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार मरीज 100 प्रतिशत जल चुका था और उसका उपचार कर उसे आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
गांव के सरपंच और रिश्तेदार ने बताया कि घर में काम करते समय यह हादसा हुआ, जिस पर आसपास के लोगों ने आग देखकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और एंबुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण मरीज 100 प्रतिशत जल चुका था और उसे प्राथमिक उपचार देकर आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
Next Story





