
x
Punjab : बठिंडा-मुक्तसर रोड पर गांव बुलाढे वाला के पास एक मजदूर को टक्कर मारकर फरार हो रहे कार सवार एक अन्य कार से टकरा गए, जिससे कार में सवार 4 लोग जख्मी हो गए। मजदूर सहित पांचों जख्मियों को सहारा जनसेवा के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।मुक्तसर रोड पर तेज रफ्तार आई-20 कार ने मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर जख्मी हो गया, जबकि कार सवार रुकने की बजाय कार को भगाकर ले गए। कुछ दूरी पर हाईटैक के पास वे कार सवा हड़बड़ी में सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गए। इस हादसे में आई-20 कार में सवार 4 लोग जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के वर्करों ने 4 सवारों व मजदूर को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
मजदूर की शिनाख्त नछत्तर सिंह निवासी चाऊके के तौर पर हुई, जबकि कार सवारों की शिनाख्त प्रगट सिंह, हरमनप्रीत कौर, मनप्रीत सिंह व हरभजन कौर निवासी पक्का, जिला फाजिल्का के तौर पर हुई। पता चला है कि उक्त कार सवार गुरुद्वारा अड़ीसर साहिब में माथा टेकने जा रहे थे कि इस दौरान मजदूर को टक्कर मार दी, जबकि बाद में वे खुद हादसे का शिकार हो गए।
TagsPunjabकारमजदूरकुचलाcarlaborerrun over जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





