पंजाब

Punjab: तेज रफ्तार गाड़ी ने डिलीवरी बॉय को कुचला

Sarita
14 Jan 2026 7:36 AM IST
Punjab: तेज रफ्तार गाड़ी ने डिलीवरी बॉय को कुचला
x
Punjab पंजाब : पंजाब के चंडीगढ़ से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है, जहां सेक्टर 34-35 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने फूड सप्लाई करने वाले डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. यह हादसा रात 2 से 2:30 बजे के बीच हुआ, जब बाइक सवार लड़के को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया|
एक राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान खुशमीत रावत के रूप में हुई है. उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी और वह मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है|पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को ट्रेस करके अगली कार्रवाई की जाएगी|
Next Story