
x
Punjab पंजाब: फिरोजपुर पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपियों के पास से ढाई किलो हेरोइन, तीन पिस्तौल, 17 कारतूस और एक कार बरामद की गई है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएससी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी बलविंदर सिंह और चरणजीत कौर निवासी निहाले वाला से एक किलो 815 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जबकि आरोपी हरजिंदर सिंह से 280 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। 475 ग्राम हेरोइन और 30 ग्राम अफीम पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई है, जिसे बीएसएफ ने बरामद कर लिया है।
इसके अलावा काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट फिरोजपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अरमान गिल निवासी चर्च रोड अवैध हथियारों का कारोबार करता है। फिलहाल वह शमशान घाट कैंट रोड पर किसी ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। उक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 30 बोर की पिस्तौल बरामद की। गुप्त सूचना मिलने पर थाना सदर जीरा पुलिस ने मालीवाड़ा के पास एक कार को रोककर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि एक आरोपी फरार हो गया। तलाशी लेने पर 32 बोर की दो पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जश्नप्रीत निवासी झटरा और देव निवासी कोट ईशेखां रोड जीरा के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान गुरप्रताप सिंह निवासी शाहवाला रोड धक्का बस्ती जीरा के रूप में हुई है। थाना सदर जीरा पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
TagsPunjabहेरोइनपिस्तौलछहगिरफ्तारPunjabHeroinPistolSixArrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





