
x
Punjab पंजाब: पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर एक बड़ी घटना ने पंजाब को हिलाकर रख दिया। पिछले रविवार रात, ज़ीरकपुर के बिग बाजार चौक के सामने स्थित लॉटरी मार्केट में किसी बात को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि एक व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली चला दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। शुरुआती जाँच में पता चला कि मामला पैसों के लेन-देन का था, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच, ज़ीरकपुर के एसपी-कम-डीएसपी जसविंदर सिंह गिल ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
Next Story





