
x
Punjab पंजाब: बठिंडा के सिविया गांव में एक बेटे ने संपत्ति और पैसों के बंटवारे को लेकर अपने पिता वरिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव में जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हत्या के बाद आरोपी बेटा यादविंदर सिंह मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थर्मल थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी बेटे यादविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार एक ही परिवार में तीन ही लोग थे, जिसमें पिता-पुत्र और मां शामिल हैं। इसमें 45 वर्षीय बेटे और 70 वर्षीय पिता के बीच संपत्ति बंटवारे और पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत में समझौता भी हुआ, लेकिन गुरुवार देर शाम पिता वरिंदर सिंह और बेटे यादविंदर के बीच पुराने विवाद को लेकर फिर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर बेटे यादविंदर ने 12 बोर की राइफल से गोली चला दी जो वरिंदर सिंह के सीने में लगी, जिससे उसके बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह जानकारी एसएचओ थर्मल थाना सुखविंदर सिंह ने दी। एसएचओ ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर बेटे ने 12 बोर की बंदूक से अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार में माता-पिता और बेटा ही रहते थे। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
TagsPunjabबेटेपितामौतPunjabsonfatherdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





