
x
Punjabपंजाब: गांव कुलिएवाल के सरकारी प्राइमरी स्कूल से 7 साल की बच्ची लापता हो गई है। उसके परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की तो 4 घंटे बाद बच्ची बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी 7 साल की बेटी को सुबह स्कूल में छोड़कर गई थी। जब वह छुट्टी के समय बच्ची को लेने आई तो वह स्कूल में नहीं थी।
उसने स्कूल के हेड टीचर और अन्य लोगों को बताया लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। बच्ची के लापता होने को लेकर स्कूल में काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसी बीच अन्य बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। 4 घंटे बाद बच्ची बरामद हुई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने लापरवाही बरती है। इतना ही नहीं स्कूल के कैमरे भी बंद थे। यह छोटे बच्चों का स्कूल है। मुख्य गेट पर कोई गार्ड नहीं है तो स्कूल में बच्चे कैसे सुरक्षित रहेंगे|
TagsPunjabसरकारी स्कूलघटनामिनटोंअफरा-तफरीPunjabgovernment schoolincidentminuteschaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





