
x
Punjab पंजाब: एक तरफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस नशे के खात्मे के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ नशे के कारण मौतों का सिलसिला जारी है। फिरोजपुर से जो घटना सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। फिरोजपुर में नशे की ओवरडोज से सात बेटियों के पिता की मौत हो गई। पिता की मौत से घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की बेटियों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घटना फिरोजपुर के गांव झोक हरिहर की है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि गांव में नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। युवा ही नहीं बल्कि बच्चे भी नशे के दलदल में धंसते जा रहे हैं।
सात बेटियों के पिता राजू की मौत की घटना से कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने बताया कि राजू नशे का आदी हो चुका था। नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने ईंट, दरवाजे, खिड़कियां और नल तक बेच दिए। मृतक राजू मजदूरी करता था। जब राजू को नशे की तलब लगती और पैसे नहीं होते तो वह घर का सामान बेच देता था। घर के हालात ऐसे हो गए थे कि परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा था।
मृतक राजू के परिजनों का कहना है कि गांव में नशे की खूब बिक्री हो रही है। इसी वजह से राजू भी नशा करने लगा और फिर नशे का आदी हो गया। नशे के दलदल में फंसकर उसने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। अब परिवार का गुजारा कैसे होगा और बच्चों और पत्नी का क्या होगा? ऐसे कई सवाल परिवार के सामने हैं।
TagsPunjabनशेबेटियोंखोयापिता Punjabdrug addictiondaughterslostfatherजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





