पंजाब

Punjab: सनसनीखेज वारदात,दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Sarita
12 Dec 2025 7:34 AM IST
Punjab:  सनसनीखेज वारदात,दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
x
Punjab: पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में गुरुवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां अदालत परिसर की पार्किंग में तीन कार सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अबोहर निवासी आकाश उर्फ ​​गोलू पंडित के रूप में हुई है।
पीड़ित आकाश शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत आया था। फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गुरमीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों हमलावर एक कार में आए थे। हमलावरों में से एक ने आकाश पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस के अनुसार, आकाश पर कुल छह गोलियां चलाई गईं।गंभीर रूप से घायल आकाश उर्फ ​​गोलू पंडित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास जारी हैं
Next Story