
x
Punjab : टांडा फाटक से सोढल फाटक की तरफ जाती सड़क की बाईं साइड पर रेलवे ट्रैक की कुछ दूरी पर कुड़े के ढेर पर एक अधजला शव मिला है। आसपास के लोगों को जब अजीब सी बदबू आई तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो जी.आर.पी. और थाना आठ की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई। शव को रजाई से लिपेट के फैंका गया था जिसके चलते मामला हत्या करके शव फैंकने से भी जोड़ा जा रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जिस जगह से शव मिला उसके दाईं तरफ प्रिंटिंग प्रैस, लोहे व स्टील के कारोबारी भी हैं जबकि रिहायशी इलाका भी नजदीक ही है। बुधवार की रात वहां आग भी लग गई थी लेकिन वीरवार सुबह के बाद धुएं के साथ-साथ आसपास के लोगों को अजीब सी बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर सर्च की तो पता लगा कि रजाई में एक शव पड़ा है जो गली सड़ी हालत में तो था ही लेकिन उस पर कीड़े भी रेंग रहे थे और काफी जल भी चुका था। शव की हालत ऐसी हो गई थी कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं मिल सका।
मौके पर पहुंचे थाना आठ के ए.एस.आई. संजय कुमार ने कहा कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या फिर कोई भी चीज नहीं मिली है जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर ए.सी.पी. नॉर्थ आतीश भाटिया ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है कि उस व्यक्ति के साथ क्या हुआ और मौत के कारण क्या थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद जो कुछ भी सामने आएगा उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
TagsPunjabरेलवे ट्रैकसनसनीPunjabrailway tracksensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





