पंजाब

Punjab : बच्चों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार

Sarita
7 March 2025 11:34 AM IST
Punjab : बच्चों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार
x
Punjab पंजाब: पंजाब के मोगा में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मोगा के निहाल सिंह वाला में 35 से 40 बच्चों को ले जा रही एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। इस वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। स्कूल बस का ड्राइवर नशे में था। वह नशे की हालत में बस चला रहा था। ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story