
x
Punjab पंजाब : पंजाब पुलिस के नाम पर लोगों को डराकर ठगी करने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को सिविल लाइंस पुलिस ने काबू कर लिया, जो गरीब परिवार से बच्चा डोनेट कराने बदले कमीशन मांग रहा था। आरोपी खुद को पुलिस विभाग के पी.ओ. विंग का कर्मचारी बताकर लोगों को नकली समन भेजता था और गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूलता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि 30 वर्षीय आरोपी रंजीत सिंह लंबे समय से इस तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहा था। वह पहले लोगों को फर्जी समन भेजता, फिर मामला रफा-दफा करने के नाम पर पैसे ऐंठ लेता था।
थाना प्रभारी बताया कि उन्हें डी.ए.वी. कालेज के पास एक संस्था से शिकायत मिली, जिसमें बताया गया कि हरदेव नगर के एक गरीब परिवार के 6 साल के बच्चे को लेकर आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि वह बच्चे को डोनेट करवाने में मदद करेगा और इसके बदले कमीशन मांगी। जब आरोपी लगातार परिवार पर कमीशन देने का दबाव बनाने लगा तो परिवार को शक हुआ कि वह असली पुलिसकर्मी नहीं है। इसके बाद संस्था की मदद से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस की वर्दी और बैल्ट बरामद हुई। आरोपी खुद को सिविल लाइंस थाने में तैनात बताकर लोगों को गुमराह करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान यह जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों से ठगी की है और कुल कितनी रकम वसूली है।
TagsPunjabपुलिसठगआरोपीगिरफ्तारPunjab PoliceScammerAccusedArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





