पंजाब

punjab : दिनदहाड़े सरपंच के भाई की हत्या,हड़कंप

Sarita
14 Feb 2025 9:42 AM IST
punjab  :  दिनदहाड़े सरपंच के भाई की हत्या,हड़कंप
x
punjab पंजाब : पंजाब के गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई है. सरपंच के भाई की हत्या का आरोप एक फौजी पर लगा है. गुरदासपुर के थाना कलानौर के अंतर्गत आने वाले गांव शाहूर कलां में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह के छोटे भाई पर कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गोलियां चला दीं. इस घटना में उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान निर्मल सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी कलानौर के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह गांव शाहूर कलां में पंचायती गली का निर्माण करवा रहे थे. दो दिन पहले गली के निर्माण को लेकर दूसरे गुट ने उनके साथी गुरवंत सिंह पर हमला कर घायल कर दिया था|
उस दिन भी उन्हें गोलियों से भूनने की धमकियां दी जा रही थीं. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बुधवार को कलानौर के बाहर सालेचक्क रोड पर उनके छोटे भाई निर्मल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली उसके पेट और सीने में लगी है. निर्मल सिंह को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलानौर में भर्ती करवाया गया तो ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरदासपुर के एसपी युवराज सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story