
x
Punjab: RSS वर्कर नवीन अरोड़ा की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने RSS वर्कर नवीन अरोड़ा की हत्या में शामिल मुख्य शूटर बादल को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली लगने से मुख्य शूटर बादल की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस हथियार बरामद करने और आरोपियों के दूसरे साथियों को गिरफ्तार करने के लिए एक गांव के श्मशान घाट पर पहुंची थी। इस दौरान बादल के 2 साथियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस एनकाउंटर के दौरान RSS वर्कर नवीन अरोड़ा मर्डर केस के मुख्य आरोपी बादल की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं इस फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया।
यहां आपको बता दें कि 15 नवंबर को फिरोजपुर शहर के मोची बाजार इलाके में यूको बैंक के पास दो अनजान युवकों ने दिनदहाड़े RSS के सीनियर कार्यकर्ता बलदेव कृष्ण अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी।
TagsPunjabRSS वर्करहत्याशूटरएनकाउंटरRSS workermurdershooterencounter जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





