पंजाब

Punjab: दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर HDFC बैंक में डकैती, अफरा-तफरी

Sarita
31 May 2025 6:14 AM IST
Punjab: दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर HDFC बैंक में डकैती, अफरा-तफरी
x
Punjab पंजाब: पंजाब में दिनदहाड़े बड़ी लूट हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित HDFC बैंक में बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि एक कार में सवार होकर 3 लुटेरे आए और बंदूक की नोक पर बैंक से कैश लूटकर फरार हो गए। घटना फगवाड़ा के पास रिहाना जट्टां गांव की है। इस बारे में जानकारी देते हुए गांव के सरपंच ने बताया कि उन्हें बैंक कर्मचारी का फोन आया था कि बैंक के अंदर लूट हुई है। लूट की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
इस बारे में सिटी फगवाड़ा एसपी रुपिंदर कौर भाटी ने बताया कि उन्हें बैंक में लूट की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक 38-40 लाख रुपये की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Next Story