
x
Punjab: आरा रोड मोगा पर स्थित एक प्रवासी निसाद अहमद के घर अज्ञात लुटेरों द्वारा उसकी पत्नी को बुरी तरह से मारपीट करके घायल करने के अलावा उसको बंधक बनाकर घर में से करीब 20-25 लाख रुपए की नकदी तथा सोना आदि लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि निसाद अहमद जो अकालसर रोड पर आर.के. गिलास स्टोर की दुकान करता है तथा उसका घर भी साथ ही है। उसकी पत्नी निशा महरूम ने कहा कि जब वह घर में अकेली थी, तो 3 अज्ञात लुटेरे गाड़ी पर आए तथा कहा कि वह पलंबर का काम करते हैं तथा टूटियां ठीक करने के लिए आए हैं।
जब मैंने ऊपर से उनको आवाज दी कि आप ऊपर नहीं आना, मैं अपने पति के साथ बात करती हूं, तो वह तेजी से ऊपर आ गए तथा मुझे काबू कर लिया तथा मारपीट करके नकदी तथा अन्य सामान मांगने लग पड़े। मैं इंकार किया, तो उन्होंने मुझे घायल करके बाथरूम में बंद कर दिया तथा घर के दराज को तोड़कर उसमें करीब 20-25 लाख रुपए नकद तथा सोने के गहने आदि भी ले गए। जब मेरी बेटी घर आई, तो उसने आवाज मारी, तो किसी तरह उसने मुझे बाथरूम में से निकाला। इस उपरांत में अपने पति को सूचित किया तथा मुझे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया।
इस संबंध में बातचीत करते निसाद अहमद ने कहा कि उसने उक्त पैसे जमीन की रजिस्टरी करवाने के लिए रखे थे, जो किसी से उधार भी मांगे थे। इस लूटपाट से मैं बर्बाद हो गया। उसने इंसाफ की मांग की। जल्द ही उक्त मामले का सुराग मिल जाने की संभावना है।
TagsPunjabप्लंबरलुटेरेमहिला25 लाखलूटPunjabplumbersrobberswoman25 lakhrobbery जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





