पंजाब

Punjab:दिनदहाड़े बड़ी वारदात नकाबपोश लुटेरों ने बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया बंधक

Sarita
26 March 2025 7:13 AM IST
Punjab:दिनदहाड़े बड़ी वारदात नकाबपोश लुटेरों ने  बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया बंधक
x
Punjab पंजाब: शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में दिनदहाड़े बड़ी वारदात हो गई। आज यानी मंगलवार को 3 नकाबपोश लुटेरे मॉडल टाउन स्थित एक घर में घुसे और बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बना लिया। इस दौरान लुटेरों के पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थे, जिनकी मदद से उन्होंने लूटपाट की। लुटेरे घर से एक लाख रुपये की नकदी लूटने के साथ ही दंपत्ति से जबरन 5 लाख रुपये का चेक भरवाकर उस पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी नरिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
भाजपा नेता राज कुमार भी मौके पर पहुंचे और कहा कि अगर पॉश इलाके में ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठता है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ऐसे दिया वारदात को अंजाम पीड़ित निर्मल वर्मा ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार था और हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटा था। मंगलवार दोपहर को अचानक 3 नकाबपोश बदमाश उसके कमरे में घुस आए और उसे कपड़े से बांध दिया। लुटेरों ने उसकी पत्नी को भी बंदूक की नोक पर धमकाया और घर में रखी नकदी व जेवरात के बारे में जानकारी मांगी।
डर के मारे उसकी पत्नी ने घर में रखे 1 लाख रुपए लुटेरों को सौंप दिए। इसके बाद लुटेरों ने निर्मल वर्मा के साथ मारपीट की और जबरन चेक बुक निकालकर उससे 5 लाख रुपए के चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। जाते समय लुटेरे दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की जांच के लिए सीआईए की टीम को भी लगाया गया है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Next Story