
x
Punjab पंजाब: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव लोधी चक्क के पास सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ जब हरियाणा रोडवेज की बस एक टिप्पर से पीछे से टकरा गई। टक्कर लगने से टिप्पर सड़क पर पलट गया और बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस यात्री दुर्गा प्रसाद पुत्र तीरथ प्रसाद निवासी मुहारी, उनकी पत्नी साक्षी शुक्ला, हर्ष शर्मा पुत्र कीरत शर्मा निवासी थानपुरी और चालक कर्ण सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी खेड़ी और टिप्पर चालक कमलजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी चक्क बामू घायल हो गए।
थाना प्रभारी बलजीत सिंह, रोड सेफ्टी फोर्स टीम के रोहित और अरविंदर सिंह ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सरकारी अस्पताल टांडा में भर्ती कराया और वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ करवाया। पुलिस टीम हादसे की जांच कर रही है। हादसे के हालातों की जांच की जा रही है।
TagsPunjabबसटिप्परटकराई5 घायल Punjabbustippercollides5 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





