
x
Punjab पंजाब: लुधियाना, पंजाब के हलवारा में पंजाब रोडवेज की बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक 20 और 21 साल के युवक हैं। यह हादसा जगराओं के रायकोट कस्बे के पास हुआ। मृतकों की पहचान मोगा के गांव चड़िक निवासी सचिनप्रीत सिंह (21) पुत्र हरजिंदर सिंह और गगनजीत सिंह (20) पुत्र गुरलाल सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही रायकोट सिटी थाने के एएसआई कुलदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पंजाब रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी गई है। बस का चालक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर शाम चार युवक दो मोटरसाइकिलों पर मलेरकोटला से अपने गांव चड़िक लौट रहे थे। बाइक सवार एक ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इस दौरान सामने से आ रही पंजाब रोडवेज जगराओं डिपो की बस से उनकी सीधी टक्कर हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। बस से सीधी टक्कर के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी कुलदीप कुमार के अनुसार, पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में ले लिए हैं। बलवीर सिंह मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
TagsPunjabबसबाइकटक्करदोमौतPunjabbusbikecollisiontwodeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





