
x
Punjab पंजाब: आज सुबह से पंजाब के कई इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। ठंडी हवाएं चलने के कारण एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है और मौसम ने करवट ले ली है।मिली जानकारी के अनुसार रूपनगर और पटियाला के कई क्षेत्रों में ओले गिरे हैं। वहीं जालंधर, लुधियाना और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज संगरूर, पटियाला, मोहाली और श्री फतेहगढ़ साहिब में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा, पूरे प्रदेश में दिनभर बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार कल भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आज सुबह से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
TagsPunjabबारिशठंडYellow Alert PunjabRainColdYellow Alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





