पंजाब

Punjab Rain Alert: भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी नई जानकारी

Sarita
24 Jun 2025 10:45 AM IST
Punjab Rain Alert: भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी नई जानकारी
x
Punjab Rain Alert: पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने 25 और 26 जून को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार 24 जून को बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। तापमान के क्रम में आज पंजाब के विभिन्न जिलों का तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया।
इसी तरह अमृतसर में 37.2, बठिंडा में 42.5, जबकि जालंधर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा, जो कल के मुकाबले 6 डिग्री अधिक है। वहीं, दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। वहीं, शाम को शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।
Next Story