
x
Punjab : पटियाला के राजपुरा में नेपाली मूल के युवक की हत्या के बाद उसका शव जला दिया गया था। इस ब्लाइंड मर्डर केस को राजपुरा पुलिस ने सुलझा लिया है और हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वरुण शर्मा और डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह की टीम ने मंगल सिंह नामक नेपाली युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया है।
मृतक एमएलए रोड पर एक फास्ट फूड की दुकान पर काम करता था। आरोपियों ने उसकी हत्या के बाद सबूत मिटाने के चलते शव को जला दिया था। उक्त नेपाली का शव पुलिस को अधजली हालत में मिला था। पुलिस ने इस मामले में कुलजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी न्यू गुरु अर्जुन देव कॉलोनी और विक्की आहूजा निवासी धमोली को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए मंगल सिंह के शव को जग्गी कॉलोनी के खंडहर क्वार्टरों में ले जाकर आग लगा दी थी। पुलिस अब आरोपियों का रिमांड हासिल कर कत्ल की मुख्य वजह का पता लगाएगी।
TagsPunjabब्लांइड मर्डरहत्यारेगिरफ्तारPunjabblind murderkillersarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





