
x
Punjab:कमिश्नरेट पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है, जिसमें एक वृद्ध के हाथ-पांव बांधे हुए शव बरामद हुआ था। वारदात 12 दिसम्बर मध्य रात्रि हाथी गेट क्षेत्र की है, जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान मुस्ताक अहमद व विशाल सिंह के रूप में हुई।
इस संबंध में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि आरोपी चोरी की नीयत से दुकान के अंदर गए थे, जहां वृद्ध यशपाल सो रहा था। यशपाल जूते बेचने का काम करता था और आधा शटर बंद कर दुकान में ही सो जाया करता था। आरोपियों ने जब दुकान के अंदर किसी व्यक्ति को सोते हुए देखा और यशपाल के साथ हाथापाई हुई तो दोनो आरोपियों ने उसकी हत्या कर डाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsPunjabअंधे कत्लगुत्थीसुलझाई2 गिरफ्तारblind murdercase solved2 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





