पंजाब

Punjab : मेडिकल स्टोर पर पुलिस की छापेमारी

Sarita
4 May 2025 7:10 AM IST
Punjab  : मेडिकल स्टोर पर पुलिस की छापेमारी
x
Punjab पंजाब: उपमंडल के अंतर्गत अरनीवाला थाने की पुलिस ने एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब एक हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और 150 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। मामले में अरनीवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। जानकारी देते हुए अरनीवाला थाने के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी को खास मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव चक्क मोजदीन निवासी आकाशदीप को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी गांव चक्क पक्खी में निजी मेडिकल स्टोर चलाता है। जिसकी आड़ में प्रतिबंधित कैप्सूल और नशीली गोलियां बेची जा रही थीं। मामले में पुलिस ने आरोपी से एक हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और करीब डेढ़ सौ नशीली गोलियां बरामद की हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी कि वह कब से यह काम कर रहा है और इन्हें कौन सप्लाई करता है या आरोपी कहां से खरीदता है।
Next Story