
x
Punjab : थाना मोती नगर के अधीन पड़ती गज्जा जैन सिंह कॉलोनी में स्थित एक होटल पर वीरवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने होटल में रेड की। इस दौरान मौके से नाबालिग लड़के-लड़कियां मिलने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। सूत्रों के अनुसार, रेड के समय थाना मोती नगर पुलिस ने मौके से चार लड़कियों और आठ लड़कों को हिरासत में लिया।
रेड के दौरान यह भी सामने आया कि पकड़ी गई कुछ लड़कियां कॉलेज की छात्राएं हैं, जबकि एक-दो लड़कियां स्कूल में पढ़ने वाली, 11वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही हैं। तलाशी के दौरान मौके से कुछ छात्राओं के कॉलेज बैग भी बरामद होने की बात कही जा रही है।वहीं रेड के दौरान होटल का मालिक मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर वह कथित तौर पर टालमटोल करता रहा।
TagsPunjabहोटलपुलिसRaidhotelpoliceraid जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





