
Punjabपंजाब: दोरांगला पुलिस ने गांव गाहलड़ी में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर 400 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनीता (पत्नी रोशन लाल) निवासी गांव इस्माइलपुर, राकेश कुमार पावा (पुत्र विजय कुमार) निवासी गांव गाहलड़ी (14 बोतल शराब), दविंदर कुमार मिंटू (पुत्र पृथ्वी चंद) निवासी गांव कथियाली, शालू (पत्नी रणजीत) निवासी गांव कथियाली (10 बोतल शराब) और सुदेश कुमारी (पत्नी दलवीर चंद) निवासी गांव मुगलानी चक्क (15 बोतल शराब) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों के घरों में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की है और अन्य संदिग्धों को भी चेतावनी दी गई है कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। एएसआई गुरनाम सिंह, एएसआई लेखराज, एएसआई मनजीत सिंह, एएसआई राजपाल व एएसआई सुलिंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम गांव-गांव जाकर प्रधानों से मिलकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को पकड़ने में सहयोग की अपील कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अवैध तत्वों के बारे में सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।





