
x
Punjab पंजाब: नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में फाजिल्का पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जो फिरोजपुर से हेरोइन लाकर अबोहर में सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जिसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना प्रभारी हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह फिरोजपुर से नशा लाकर अबोहर ले जाता था। उसने यह भी बताया कि वह न सिर्फ नशा भेजने वाले को जानता है, बल्कि नशा लेने वाले को भी जानता है। पुलिस अब आरोपी दीपक कुमार को रिमांड पर लेकर जलालाबाद, फाजिल्का और अबोहर इलाके में नशा सप्लाई करने वाले अन्य नशा तस्करों की तलाश कर रही है।
TagsPunjabपुलिससफलताहेरोइनतस्करगिरफ्तारPunjabPoliceSuccessHeroinSmugglerArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





