
x
Punjab पंजाब: मोगा पुलिस ने लाखों रुपए की चूरापोस्त और ड्रग मनी के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर महमेवाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान सामने से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका और जब पुलिस पार्टी ने कार चालक से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम परमजीत सिंह निवासी फिरोजपुर फिलहाल बुक्कनवाला रोड मोगा में रह रहा बताया। पुलिस ने शक के आधार पर कार की जांच की तो कार में 3 पैकेट चूरापोस्त और कार की डिग्गी में 2 पैकेट चूरापोस्त मिले।
जब उनका वजन किया तो वह 1 क्विंटल निकला, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कथित तस्कर के खिलाफ सिटी मोगा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा उसके बैंक अकाउंट की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कथित आरोपी की संपत्ति का पूरा ब्यौरा तैयार कर उसे फ्रीज करने के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
TagsPunjabनशातस्करड्रगगिरफ्तारPunjabDrugSmugglerArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





