
x
Punjab पंजाब: जिला पुलिस गुरदासपुर के अंतर्गत विभिन्न थानों में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 260 ग्राम हेरोइन और 1000 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। इस संबंध में एसएसपी आदित्य ने बताया कि दीनानगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने पुलिस पार्टी के साथ शुगर मिल पनियाड़ में नाकाबंदी कर एक कार नंबर DL-2 CAA-2924 को शक के आधार पर रुकवाया और कार में सवार 2 महिलाओं सहित 4 लोगों से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान जाकर पुत्र सादिक, रजिया पत्नी जाकर निवासी गांव पंडोरी जिला अमृतसर, सदाम हुसैन पुत्र नूरदीन और जीलो पत्नी सदाम हुसैन निवासी गांव बदोवाल के रूप में बताई।
शक के आधार पर आरोपियों को कार से बाहर निकाला गया और कार की तलाशी ली गई, जब कार की ड्राइवर सीट के नीचे रखे बैग की जांच की गई तो उसमें से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिस पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
TagsPunjabपुलिसकामयाबी6 गिरफ्तारPunjabPoliceSuccess6 arrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





