
x
Punjab पंजाब: पंजाब से जम्मू आए तेल टैंकर ने सबको चौंका दिया है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जम्मू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। झज्जर कोटली थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 किलो 694 ग्राम चूरा पोस्त जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी मनवाल की टीम प्रभारी पीएसआई भवानी सिंह के नेतृत्व में नडाल मनवाल क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी।
इस दौरान एक तेल टैंकर (संख्या PB65AR-0056) को रोका गया। टैंकर की तलाशी लेने पर तेल के चैंबर के नीचे छिपाया गया चूरा पोस्त जैसा पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र राजिंदर सिंह निवासी राजपुरा, पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झज्जर कोटली थाने में एफआईआर संख्या 108/2025, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नशीले पदार्थों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह पूरी कार्रवाई एसएचओ झज्जर कोटली इंस्पेक्टर विकास डोगरा के नेतृत्व में, एसडीपीओ नगरोटा विनोद कुमार और एसपी ग्रामीण जम्मू बृजेश शर्मा की देखरेख में और एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह के समग्र मार्गदर्शन में की गई है। जम्मू पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और समाज से नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए जनता का सहयोग भी जरूरी है।
TagsPunjabनशेअभियानपुलिससफलताPunjabDrugsCampaignPoliceSuccess जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





