
x
Punjab: तरनतारन के जसमस्तपुर पुल के पास देर रात ड्रग तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, इस दौरान दोनों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों ड्रग तस्कर गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक, दोनों ड्रग तस्करों की पहचान अवतार सिंह बाबा बासी गांव सुर सिंह और जजप्रीत सिंह निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए DSP डिटेक्टिव जगजीत सिंह ने बताया कि गांव जसमस्तपुर ड्रेन के पास पुलिस पार्टी ने फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार लोगों को रुकने का इशारा किया। इस दौरान फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।
इस हमले में ASI किरपाल सिंह ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, अवतार सिंह बाबा के खिलाफ पहले भी कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, 59,000 ड्रग मनी, 770 ग्राम हेरोइन और एक फॉर्च्यूनर बरामद की है। दोनों के खिलाफ तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
TagsPunjabमुठभेड़2 घायल Punjabencounter2 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





