
x
Punjabपंजाब: महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पंचकूला पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक संगीन मामले में आरोपी युवक को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर मिसाल कायम की है। डीसीपी हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नेहा संधू ने तत्परता से यह कार्रवाई की। इस पूरे मामले की जांच एएसआई सुदेश कर रही हैं। मामला उस समय शुरू हुआ जब महिला ने महिला थाने में शिकायत दी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी जो 8वीं कक्षा की छात्रा है, 22 मई की सुबह स्कूल जाते समय एक दुकान के पास खड़ी थी।
उस दौरान एक युवक उसे अपनी कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। महिला थाने ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल भेजा और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ 23 मई को पोक्सो एक्ट की धारा 6 और भारतीय दंड संहिता की धारा 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
महिला थाना प्रभारी नेहा संधू ने बताया कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह फिलहाल ट्राइसिटी इलाके में प्राइवेट नौकरी करता है। वारदात के बाद आरोपी तुरंत भाग निकला और यूपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसे 6 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
TagsPunjab:पुलिसपोक्सो एक्टयुवकगिरफ्तारPunjab:PolicePOCSO Actyoutharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





