पंजाब

Punjab: Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, हेरोइन व ड्रग मनी सहित 5 गिरफ्तार

Sarita
23 Nov 2025 8:18 AM IST
Punjab: Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, हेरोइन व ड्रग मनी सहित 5 गिरफ्तार
x
Punjab: पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने विभिन्न जगहों से 5 लोगों को गिरफ्तार कर हेरोइन व ड्रग मनी बरामद की है। थाना कोतवाली के हवलदार कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड पर गश्त की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम ने रजित कुमार निवासी सिद्धू कालोनी को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने बलराज नगर से सुखपाल सिंह को गिरफ्तार कर 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
जनता नगर से हरप्रीत सिंह व सनी निवासी जनता नगर को गिरफ्तार कर 750 ग्राम हेरोइन व 9300 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा थाना संगत पुलिस ने गांव रामसरां से संतोष रानी निवासी नर सिंह कालोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story