पंजाब

Punjab: इलाके में खेतों में मिसाइल के टुकड़े मिलने से हड़कंप

Sarita
16 Jun 2025 12:06 PM IST
Punjab पंजाब: थाना भोगपुर के गांव जमालपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक किसान ने अपने मक्की के खेत में मिसाइल का टुकड़ा पड़ा देखा। जानकारी के अनुसार खेत मालिक अमरजीत सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी रेरू सुबह अपने खेत में गया, जहां उसने खेत में मिसाइल का एक हिस्सा पड़ा देखा। किसान ने इस संबंध में थाना भोगपुर पुलिस को सूचित किया। थाना भोगपुर के इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने मिसाइल का टुकड़ा मिलने की सूचना जालंधर में सेना के अधिकारियों को दी।
जालंधर से भारतीय सेना की टीम और आदमपुर से वायुसेना की टीम गांव जमालपुर पहुंची। इस दौरान जब टीम ने जांच की तो इस मिसाइल के टुकड़े में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं थी। भारतीय सेना की टीम ने मिसाइल के टुकड़े को अपने कब्जे में ले लिया। थाना भोगपुर के इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने कहा कि मई महीने में पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइलों को भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया था|
Next Story