
x
Punjab पंजाब: मोगा शहर के वार्ड नंबर 34 बुक्कन वाला रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक क्लोरीन गैस लीक हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह से ही गैस लीकेज की शिकायतें आ रही थीं, लेकिन प्लांट के अधिकारियों ने मामले को मामूली बताकर कार्रवाई करने की बजाय इसे दबाने की कोशिश की।
शाम करीब 7 बजे गैस का प्रेशर बढ़ने पर स्थिति और बिगड़ गई। गैस का असर करीब 2 किलोमीटर के दायरे में फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और गैस पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। इस दौरान पानी की बौछार करते समय फायरमैन बिक्कर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मेयर बलजीत सिंह चानी की गाड़ी से पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, गैस लीकेज के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Next Story





