
x
Punjab पंजाब: पंजाब सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर नशे की वजह से युवाओं की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमृतसर के मजीठा के नौशेरा गांव में नशे के ओवरडोज से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम अजय कुमार है। वहीं नशे के ओवरडोज से उसके दूसरे दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों युवकों ने एक साथ नशा किया था। अजय कुमार पांच बहनों का इकलौता भाई था। वह कई महीनों से नशा कर रहा था। उसके परिजनों ने कई बार उसका इलाज भी करवाया था। इसके बावजूद वह नशे की लत से बाहर नहीं निकल पाया। मंगलवार को वह अपने एक दोस्त के साथ चुपके से घर से निकल गया और गांव के बाहर दोनों ने नशा किया।
नशा करने के कुछ देर बाद ही वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। गांव के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार नशा बिक रहा है। लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इधर, जगराओं के रायकोट रोड पर साइंस कॉलेज के सामने स्थित खाली प्लॉट से मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद रमेश कुमार मेशी ने बताया कि एक सप्ताह में नशे की ओवरडोज से यह दूसरी मौत है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। पार्षद का दावा है कि शहर में नशे की लत से लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। युवा नशा करने के लिए ऐसे खाली प्लॉट की तलाश करते हैं, जहां उन्हें कोई न देख सके।
TagsPunjabनशेओवरडोजभाईमौतदोस्तअस्पताल Punjabdrugoverdosebrotherdeathfriendhospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





