पंजाब

Punjab : 60 किलो हेरोइन ले जाने के आरोप में नौ तस्कर गिरफ्तार

Sarita
1 July 2025 12:17 PM IST
Punjab  : 60 किलो हेरोइन ले जाने के आरोप में  नौ तस्कर गिरफ्तार
x
Punjab पंजाब: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर शहर पुलिस ने नौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 60 किलो हेरोइन (चिट्टा) की खेप बरामद की गई है। यह बरामदगी अमृतसर और राजस्थान पुलिस और बीएसएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान की गई है। पुलिस ने यह बरामदगी राजस्थान के बाड़मेर जिले के कल्याणपुर गांव से की है। यह गांव भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद नजदीक है। यह पूरा नेटवर्क कनाडा में बैठा तस्कर जोबन कलेर चला रहा था, जो पाकिस्तान में बैठे तस्कर तनवीर शाह के संपर्क में था और वहां से हेरोइन की खेप मंगवाता था।
इसके बाद अपने साथियों की मदद से इसे आगे सप्लाई करता था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कुछ दिन पहले तस्कर गुरसाहिब सिंह को एक किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। यह तस्कर फिलहाल गोइंदवाल साहिब जेल में बंद है और वहीं से नेटवर्क चला रहा था। गुरसाहिब के लिए दो लोग जश्नप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह काम कर रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी प्रशोत्तम सिंह वर्ष 2000 में दिल्ली में 32 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल कर धमाके करने के मामले में वांछित था।
इसी तरह आरोपी सोमनाथ के खिलाफ जम्मू में 4 किलो और अमृतसर में 9 किलो हेरोइन का मामला दर्ज है। इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान में छिपे उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ये सभी आरोपी हवाला नेटवर्क से भी जुड़े हुए हैं।
Next Story