पंजाब

Punjab News: लोहड़ी मनाने आए युवक की स्टेशन पर अचानक मौत

Sarita
13 Jan 2025 10:17 AM IST
Punjab News: लोहड़ी मनाने आए युवक की स्टेशन पर अचानक मौत
x
Punjab News: लुधियाना में हरियाणा के एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ लोहड़ी मनाने लुधियाना आया था। शनिवार को वह पहले धुरी गया, जहां उसने अपने दोस्त के रिश्तेदार के घर रुकने का प्लान बनाया था। रविवार दोपहर करीब 1 बजे जब ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो युवक करीब 100 मीटर चला ही था कि उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। उसे तुरंत एक निजी क्लीनिक और बाद में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के हांसी निवासी चिराग के रूप में हुई है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। चिराग के परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। दोस्तों के साथ मनाना था लोहड़ी मृतक चिराग के दोस्त गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह धुरी का रहने वाला है। चिराग गुरप्रीत की मौसी के बेटों के साथ हांसी से धुरी आया था। वह खास तौर पर लोहड़ी मनाने लुधियाना आया था और इसलिए शनिवार रात यहीं रुका था। रविवार की सुबह वह अपने सभी दोस्तों के साथ लुधियाना पहुंचा।
Next Story