पंजाब

Punjab News: लुधियाना में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में एक बच्चे की मौत

Bharti Sahu 2
6 Aug 2024 12:10 PM IST
Punjab News: लुधियाना में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में एक बच्चे की मौत
x
Punjab News: पंजाब के लुधियाना के अंतर्गत जगराओं में एक हादसा हो गया। मंगलवार सुबह 7:30 बजे करीब रायकोट साइड से जगराओं आ रही जगराओं के एक प्राइवेट स्कूल की वैन साइंस कॉलेज के नजदीक बेकाबू होकर वृक्ष से जा टकराई। इस हादसे में 6 वर्ष के बच्चे की बस के नीचे आने से मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे घायल हो गए।घायल छात्रों को जगराओं के प्राइवेट कल्याणी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगराओं के एक प्राइवेट स्कूल की वैन गांव अखाड़ा डला आदि गांवों से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर स्कूल के लिए आ रही थी। जब ड्राइवर ने बस को एक दम तेज कट मारा तो बस में आगे की सीटों पर बैठा हुआ 6 वर्ष का बच्चा गुरमन सिंह पुत्र सतनाम सिंह गांव अखाडा जो की स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था।
Next Story