पंजाब

Punjab News: ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर को लगी गोली

Bharti Sahu 2
15 July 2024 10:49 AM IST
Punjab News: ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर को लगी गोली
x
Punjab News: बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है। पटियाला के बनूड़ में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।
खबर है कि बनूड़ सनेटा के पास हुए इस एनकाउंटर में एक गैंगस्टर के पैर पर गोली लगी है। घायल गैंगस्टर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर के दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चली और एक गोली गैंगस्टर के पैर पर लगी जानकारी मिली है कि उक्त गैंगस्टरो ने बीते 24 घंटे में दो वारदातों के अंजाम दिया था। इसके बाद कल रात से पुलिस उनके पीछे थी इस मौके पर सीनियर ऑफिसर भी मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को काबू कर लिया है। वहीं घायल गैंगस्टर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इनसे पूछताछ के बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
Next Story