छत्तीसगढ़

Raipur: साय मंत्रिमंडल का विस्तार दिवाली के समय

Nilmani Pal
15 July 2024 5:00 AM GMT
Raipur: साय मंत्रिमंडल का विस्तार दिवाली के समय
x

रायपुर raipur news। मानसून सत्र के पहले विष्णुदेव साय Vishnudev Say मंत्री मंडल के विस्तार की संभावना कम नजर आ रही है। पिछ्ले दिनों कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद पार्टी में चर्चा है कि मंत्री मंडल का विस्तार अब नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही दिवाली के समय होगा। इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष का मामला भी फिलहाल अटक गया है।

chhattisgarh news लोकसभा चुनाव के बाद इस बात की चर्चा थी कि मानसून सत्र के पहले संसदीय कार्य मंत्री घोषणा और साय मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए दो वरिष्ठ और नए विधायकों के नाम के चर्चा भी शुरू हो गई थी। इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष को लेकर भी वरिष्ठ विधायक पुन्नू लाल मोहले, अजय चंद्राकर और लता उसेडी का नाम सामने में आया था। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता इस बारे में खुलकर नहीं बोल रहा है।

Next Story