पंजाब

Punjab News: जालंधर कैंट में लगी भीषण आग

Bharti Sahu 2
17 Aug 2024 11:54 AM IST
Punjab News: जालंधर कैंट में लगी भीषण आग
x
Punjab News: जालंधर कैंट बोर्ड के अंतर्गत तोपखाने के नीचे लकड़ी के शेड में देर रात भयानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घटना के वक्त आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद देर रात से ही अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग भीषण होने के कारण सुबह तक नहीं बुझ सकी। लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए अब तक 40 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गई हैं, लेकिन आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। बताया जा रहा है कि ईटीएसआर स्टोर में लकड़ी की पैकिंग का काम होता है। लकड़ी अधिक होने के कारण आग बढ़ती जा रही है। जिससे फायर ब्रिगेड को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
Next Story