मोटी रकम की लालच देकर स्पा में काम कराने के नाम पर फंसाने का खेल

हुक्काबार बंद होने के बाद नशा करने वालों ने सुरक्षित ठिकाना होटलों को बनाया
रायपुर: जनता से रिश्ता पिछले कई सालों से राजधानी के होटलों में चल रहे नशे की पार्टी के आड़ में सैक्स रैकेट की खबर प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। कल राजधानी पुलिस ने मरीन ड्राइव तेली बांधा स्थित एक होटल में छापा मार कर 11 युवतिय़ों और 5 युवकों को आपत्तिजनक स्थित में गिरफ्तार कर हमारी खबर की सत्यता पर मुहर लगा दी।गिरफ्तार युवितयां कोलकाता, हरियाणा ,ओडिशा और छत्तीसगढ़ के निवासी थे, जिन्हें मोटी रकम का लालच देकर रायपुर लाया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस विभाग ने होटल में छापे मारी की जिसमें 5 युवक और 11 युवतियां संदिग्ध हालत में मिली वे तेलीबांधा क्षेत्र के होटल में स्पा में काम करती थी। जनता से रिश्ता ने इससे पहले भी स्पा के नाम पर जिस्म फरोशी की खबरों को प्रकाशित किया था, जिसे संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश में राजधानी पुलिस ने कार्रवाई की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





